आगआगरालीक्स….(Agra News 2nd December)..आगरा में दूरदर्शन का रिले केंद्र 31 दिसंबर को बंद हो जाएगा। केंद्र से एफएम चैनल का प्रसारण जारी रहेगा।
1959 में दूरदर्शन की शुरूआत हुई थी, इसके लिए हर शहर में रिले सेंटर बनाए गए थे। आगरा में 1984 में ताजगंज क्षेत्र में दूरदर्शन का रिले सेंटर शुरू हुआ था। छत पर एंटीना लगाकर रिले सेंटर से दूरदर्शन के चैनलों का प्रसारण किया जाता था लेकिन अब डीटीएच प्लेटफार्म से दूरदर्शन सहित अन्य चैनलों का प्रसारण किया जा रहा है। इसके चलते दूरदर्शन द्वारा रिले सेंटर बंद किए जा रहे हैं।

31 दिसंबर को बंद हो जाएगा रिले सेंटर
दूरदर्शन केंद्र आगरा के सहायक निदेशक अरुण कुमार जैन ने बताया कि 31 दिसंबर से आगरा के रिले सेंटर से दूरदर्शन के चैनलों का प्रसारण बंद हो जाएगा। दूरदर्शन के चैनल देखने के लिए डीडी फ्री डिश और डीटीएच प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।