आगरालीक्स….(Agra News 2nd December).. आगरा से पीएम नरेंद्र मोदी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का चुनावी शंखनाद कर सकते हैं, जनवरी में आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मी शुरू हो गई है। राजनैतिक बयान बाजी के बीच प्रत्याशियों की अंतिम सूची और घोषणा होने लगी है। इसके साथ ही चुनावी जनसभा की तैयारी भी शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा एक बार फिर से आगरा से चुनावी शंखनाद कर सकती है, आगरा भाजपा के लिए लकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल 2022 की शुरूआत में जनवरी में आगरा में रैली कर सकते हैं।

कोठी मीना बाजार में रैली
पीएम नरेंद्र मोदी जनवरी 2022 में आगरा के कोठी मीना बाजार में रैली कर चुनावी बिगुल बजा सकते हैं। इसके लिए तैयारी भी चल रही है। इससे पहले 2017 के विधानसभा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 2016 में कोठी मीना बाजार से चुनावी रैली की थी। यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटें मिली।
सपा और बसपा भी तैयारी में जुटे
भाजपा के साथ ही सपा और बसपा भी आगरा में रैली की तैयारी में जुटे हुए हैं। सपा भी आगरा से चुनावी बिगुल बजा चुकी है, बसपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती कोठी मीना बाजार से चुनावी रैली कर चुकी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में आगरा में कई चुनावी रैली होने जा रही हैं।