नईदिल्लीलीक्स…। उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिमी बंगाल के तट पर चक्रवाती तूफान जवाद आज कहर बरपा सकता है। रेलवे ने 95 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।
तूफान के बाद भी मौसम खराब रहेगा
तीन राज्यों में तूफान के कहर बरपाने के बाद भी मौसम खऱाब बना रहने की आशंका है। स्काईमेट के अनुसार अऩुकूल पर्यावरणीय हालात में तूपान गहरे समुद्र की ओर जाएगा। तूफान के मद्देनजर राज्यों में हाई अलर्ट किया गया है।
तीन-चार दिसंबर को रद्द रहेंगी ट्रेनें
इस बीच ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ पीआरओ विश्वजीत साहबू के मुताबिक चक्रवाती तूफान के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 95 ट्रेनों को तीन और चार दिसंबर को रद्द कर दिया गया है। साहू के मुताबिक इन ट्रेनों में इधर से गुजरने वाली अप और डाउन दोनों ओर की गाड़ियां हैं। इनमें प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, नंदनकानन एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस अप-डाउन शामिल हैं।