आगरालीक्स…. आगरा में शादी समारोह से अगवा कर पांच साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के आरोप में रिश्तेदार पर मुकदमा दर्ज, आरोपी का मोबाइल बंद, चार टीमें चार टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई।
आगरा के मलपुरा के एक गांव में बुधवार रात को शादी थी, शादी में शामिल होने के लिए एक दंपती अपनी पांच साल की बेटी के साथ गए थे। पांच साल की बेटी डांस कर रही थी, उसके माता पिता काम में व्यस्त हो गए। देर रात उन्होंने बेटी के दिखाई न देने पर तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। सुबह तक परिजन बच्ची की तलाश में जुटे रहे, सुबह पुलिस के पहुंचने के बाद आस पास के क्षेत्र में तलाश शुरू की। जहां शादी हो रही थी, उससे 200 मीटर की दूर पर सरसों के खेत में शव मिला।

रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में पुलिस छानबीन के बाद परिजनों ने एक रिश्तेदार पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, रिश्तेदार का नाम संजय है और वह फरह का रहने वाला है। उसकी धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को अरेस्ट किया जाएगा।