आगरालीक्स…(4 December 2021 Agra News) आगरा की शाह मार्केट में दुकान के अंदर से कीमती हैडफोन चोरी कर ले गई महिला. सीसीवीटी में देखें कैसे महिला ने चुपके से सूट में रख लिया हैडफोन
चुपके से कर दिया हैडफोन पार
आगरा की शाह मार्केट स्थित एक दुकान के अंदर से दो महिलाएं चुपके से हैडफोन को चोरी कर ले गई. इसका सीसीटीवी भी जारी किया गया है जिसमें एक महिला बड़ी चालाकी के साथ हैडफोन को अपने सूट के अंदर रख रही है तो वहीं दूसरी महिला चुपचाप उसका साथ देती दिखाई दे रही है. महिला की चोरी की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
ये है मामला
मामला हरीपर्वत क्षेत्र के शाह मार्केट में स्थित एक मोबाइल शॉप का है. शनिवार दोपहर को दो महिलाएं यहां हेडफोन खरीदने के लिए पहुंची. उन्होंने कंपनी के महंगे ब्रांडेड हेडफोन दिखाने के लिए सेल्समैन को कहा, जिसके बाद दुकान का सेल्समैन उनको कंपनियों के मोबाइल हेडफोन दिखाने लगा. उन दो महिलाओं ने हेडफोन पसंद न आने की बात कहकर अन्य हेडफोन दिखाने की बात कही तो सेल्समैन दूसरा हेडफोन लेने के लिए गया. इसी बीच दोनों महिलाओं में से एक ने मोबाइल शॉप के काउंटर पर रखें महंगे हेडफोन को उठाया और अपने कपड़े में रख लिया और फिर बिना किसी खरीदारी के ही दोनों चली गई.
8000 का हैडफोन ले भागी महिला
दुकान की सेल्समैन को सामान वापस रखने पर पता चला कि एक महंगा हेडफोन गायब है जिसकी कीमत लगभग ₹8000 थी. महंगा हेडफोन होने से उसके होश उड़ गए उसने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो दोनों शातिर महिलाओं में से एक ने हेडफोन चोरी करते हुए कैद हो गई. पीड़ित ने इस मामले में हरीपर्वत थाने में शिकायत दर्ज कराई है.