आगरालीक्स…. आगरा में नए साल जनवरी से घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे, टेस्ट के लिए भी आरटीओ आने की जरूरत नहीं होगी।
परिवहन मुख्यालय आगरा सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत घर बैठे आनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। आरटीओ प्रशासन प्रमोद कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक यह प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा।

आरटीओ कार्यालय में हर रोज 300 लर्निंग डीएल के आवेदन
आरटीओ कार्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या भी अधिक है। यहां हर रोज 300 आवेदन आते हैं, यहां हर रोज 300 लाइसेंस बन रहे हैं।