
कान्सेप्ट फोटो
आगरा के छत्ता क्षेत्र कारोबारी का दोस्त दिल्ली में रहता है, वह अक्सर उनके घर आता था। महिला का आरोप है कि उनके पति कारोबार के सिलसिले में अक्सर शहर से बाहर रहते हैं। एक दिन दिल्ली निवासी उनका दोस्त घर पर आया और खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। इससे वह वेहोश हो गईं, इसके बाद उसने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। होश में आने पर वह घर से चला गया। महिला का आरोप है कि पति का दोस्त धमकी दे रहा है कि वह वीडियो को यू टयूब पर डाल देगा और उसे बदनाम कर देगा। इससे बचना है तो वह उसके नजदीक आए और उसकी बातें माने। महिला ने इस मामले की जानकारी अपने पति को दी, इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment