आगरालीक्स…… आगरा में तैनात महिला सिपाही के साथ दोस्त ने किया रेप, सोशल मीडिया पर किया बदनाम, महिला सिपाही ने दोस्त और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।
आगरा मे महिला सिपाही तैनात है, वह उन्नाव की रहने वाली है। महिला सिपाही की उन्नाव में ही उसके पास में रहने वाले युवक से दोस्ती थी। महिला सिपाही का आरोप है कि उसका दोस्त नवीन उससे मिलने के बहाने उसके कमरे पर आ गया। कमरे पर वह अकेली थी, उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और रेप किया। इसके बाद धमकी देने लगा।
डरा धमका कर कर ली शादी
महिला सिपाही का आरोप है कि रेप करने के बाद नवीन उसे धमकाने लगा। प्रयागराज में एक मंदिर में उसे डरा धमकाकर उससे शादी कर ली, लेकिन महिला सिपाही नवीन के साथ रहना नहीं चाहती है। इस पर नवीन ने उसे बदनाम करना शुरू कर दिया, सोशल मीडिया पर उसके बारे में लिखना शुरू कर दिया।

व्हाटस एप किया हैक
महिला सिपाही का आरोप है कि नवीन ने उसका मोबाइल हैक कर लिया है, वह किसी से बात करती है तो उन्हें पता लग जाता है और अलग अलग व्हाटस एप नंबर से उसे धमकी आने लगती हैं। इससे महिला सिपाही परेशान हैै
महिला सिपाही परेशान, सुसाइड के आ रहे विचार
महिला सिपाही ने एसएसपी से शिकायत की, इस मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला सिपाही ने आरोप लगाए हैं कि नवीन ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं, उसे बदनाम कर रहा है। इससे वह परेशान है और सुसाइड करने के विचार आ रहे हैं। सीओ अछनेरा महेश कुमार का मीडिया से कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। युवक महिला सिपाही को नौकरी लगने से पहले जानता था, कार्रवाई की जाएगी।