Monday , 20 April 2026
Home आगरा Omicron’s effect in Agra, tourist arrival decreased by 20%…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Omicron’s effect in Agra, tourist arrival decreased by 20%…#agranews

172

आगरालीक्स…(8 December 2021 Agra News) आगरा में ओमिक्रॉन का असर. ताजमहल सहित दूसरे स्मारकों पर आने वाले पर्यटक 20% तक घटे. पर्यटन सीजन में कारोबारी फिर आए टेंशन में…

पर्यटन कारोबार पर ओमिक्रॉन का असर
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रान के खौफ का पर्यटन कारोबार पर सीधा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। ओमिक्रॉन की चर्चाओं के बीच अचानक पर्यटकों की संख्या में कमी आ गयी है। ताजमहल पर आज बुधवार को अपेक्षाकृत कम पर्यटक दिखाई दिए। पर्यटन सीजन होने के कारण इन दिनों ताजमहल गुलजार था कि अचानक सैलानियों की कमी चौंकाने वाली है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग इसे कोरोना से जोड़कर देख रहे हैं। आगरा के होटल्स एंड रेस्टोरेंट से जुड़े रमेश बाधवा का कहना है कि जिस तरह से देश में ओमिक्रॉन के केसेस मिलने लगे हैं उससे आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री पर काफी प्रभाव पड़ने लगा है। एक बार फिर से आगरा के होटल कारोबारी परेशान होने लगे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह की अपेक्षा करीब 20 प्रतिशत तक पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। ये अच्छा संकेत नहीं है।

पर्यटकों की सख्या में हुआ था इजाफा
पर्यटन सीजन शुरू होते ही ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गयी थी। रोजाना बड़ी संख्या में सैलानी ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंच रहे थे। वीकेंड पर पर्यटक उमड़ रहे थे। बीते रविवार को ही पर्यटकों की मारामारी रही। पर्यटकों की संख्या इतनी अधिक थी कि टिकट खिड़कियां कम पड़ गयीं। टिकट खिड़कियों पर टिकट हासिल करने के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। इसके विपरीत दो दिन बाद ही आज बुधवार की सुबह अचानक बहुत कम पर्यटक ताजमहल पर दिखाई दिए।

खाली—खाली नजर आया ताजमहल परिसर
सुबह-सुबह पर्यटकों से गुलजार रहने वाला ताजमहल परिसर आज खाली -खाली सा दिखा। ताजमहल के पश्चिमी गेट तथा पूर्व गेट पर बहुत कम सैलानी नजर आ रहे थे। दोनों गेट पर टिकट विंडों पर रोजाना लम्बी लाइनें लगती थीं, आज लाइन उतनी लंबी नहीं थी। ताजमहल पर मौजूद स्थानीय लोग अचानक पर्यटकों की कमी का कारण समझ नहीं पा रहे थे। ताजमहल के आसपास स्थित होटलों में भी पर्यटकों की आमद कम दर्ज की गयी। एम्पोरियम वालों का कहना है कि कोरोना के नए वैरिएंट का हालांकि देश में इतना प्रभाव नहीं है लेकिन पर्यटकों की कमी चौंका देने वाली है।
उल्लेखनीय है कि जो भी पर्यटक आगरा आता है, सबसे पहले वह ताजमहल देखना पसंद करता है। कुछ पर्यटक तो ताजमहल देखकर लौट जाते हैं जबकि अन्य सिकंदरा, एत्माददौला, फतेहपुरसीकरी पर्यटन स्थल भी देखने जाते हैं। हालांकि अभी देसी पर्यटक ही मुख्य रूप से आगरा आ रहे हैं। विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी कि कोरोना के नए वैरिएंट के कारण इसमें कमी की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!