
सर्वदलीय मुस्लिम संघर्ष समिति ने की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांगसर्वदलीय मुस्लिम संघर्ष समिति के अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने मांग की है कि इन नेताओं और हिन्दू संगठनों के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो मुस्लिम समाज सड़कों पर उतरेगा और खुद थाने में मुकदमा दर्ज कराएगा।
उन्होंनेने कहा कि अरुण माहौर का परिवार मंटोला में ही रहता है। वहीं शाहरुख का परिवार भी रहता है। किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके गुस्से में शाहरुख ने ये कदम उठाया। यह कहना गलत है कि अरुण की हत्या गौकशी के मामले में हुई या किसी ने उकसाकर हत्या कराई।
जयपुर हाउस में आयोजित हुई शोकसभा में केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, सांसद चौधरी बाबूलाल और साध्वी प्राची व अन्य नेताओं द्वारा हिन्दुओं का आव्हान करते हुए कहा कि उनके साथ षड्यंत्र हो रहा है, तुम एक हो जाओ और कत्ल का बदला कत्ल है। उन कातिलों को ऊपर जाना होगा। ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए हिन्दू और मुसलमानों के बीच जहर फैलाने का काम काम किया है।
बीजेपी ने आंदोलन के लिए किया कमेटी का गठन
बीजेपी के ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह फर्क क्यों किया जा रहा है। दादरी में अखलाक और आगरा में अरुण दोनों के नाम हिंदी वर्णमाला के एक ही अक्षर से शुरू होते हैं। अखलाक के घर हवाई जहाज से सहायता पहुंचती है। 50 लाख का मुआवजा मिलता है। अरुण के घर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचता है। सहायता के नाम पर मात्र 15 लाख रुपये दे दिए जाते हैं। यह
उन्होंने कहा कि अरुण माहौर की इस कुर्बानी को इतनी आसानी से नहीं भुलाया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जो आंदोलन की रणनीति को तय करेगी। आंदोलन क्या होगा, यह अभी गोपनीय है।
प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश सचिव रामप्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष नागेन्द्र दुबे गामा, ललित चतुर्वेदी, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, राजकुमार पथिक, डॉ. मंजू गुप्ता, सचिन आदि मौजूद रहे।
Leave a comment