
कलाल खेरिया निवासी विनोद राजपूत की राजपूत कंस्ट्रक्शन नाम से निर्माण कंपनी है। वे थाना ताजगंज स्थित टीडीआई सिटी में अपने पार्टनर श्याम बाबू के साथ किराए की कोठी में रहते हैं। सोमवार की रात दोनों पार्टनर कोठी पर ही मौजूद थे। रात दो बजे कोठी का जंगला काटकर हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाश घुस आए। बदमाशों ने विनोद और श्याम बाबू के साथ जमकर मारपीट की और पूरा घर खंगाल डाला।
विनोद राजपूत ने बताया कि बदमाश बार-बार उनसे एक ही बात कह रहे थे, कि 50 लाख रुपये दो। कहां छुपाकर रखी है रकम, लेकिन वास्तव में इतनी बड़ी रकम घर पर मौजूद नहीं थी। बदमाशों से इनकार किया, तो उन्होंने दोनों के सिर पकड़कर आपस में मार दिए, जिससे दोनों के सिर फूट गए। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल और 12 हजार की नकदी लूटी और मौके से फरार हो गए।
Leave a comment