
कान्सेप्ट फोटो
सीमेंट एजेंसी संचालक फीरोजाबाद निवासी योगेश कुमार डीलर को भुगतान करने के लिए आगरा आए थे। शुक्रवार दोपहर में वे शाहदरा होते हुए बेलनगंज पुल से यमुना किनारा पहुंचे। यहां पुल के नीचे उन्होंने सीमेंट एजेंसी के डीलर का पता पूछने के लिए कार रोकी, उनकी कार के रुकते ही चार युवक आ गए। एक युवक कार में घुस गया उसने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उसके एक अन्य साथी ने कार में रखा कैश लूट लिया। इसके बाद बदमाश बाइक से कैश लेकर फरार हो गए। इस वारदाता से कारोबारी दहशत में आ गया। उसने पुलिस को सूचना दी।
व्यस्त रोड पर वारदता
बदमाशों ने बेलनगंज के व्यस्त रोड पर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से पुलिस भी सकते में है। जिस तरह से बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है, बदमाशों को पहले ही कार में कैश रखे होने की जानकारी दी।
कमला नगर में चेन लूटी
कमला नगर के सुभाष नगर में शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूट ली। बदमाश चेन लूट कर बाइक से फरार हो गए, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Leave a comment