आगरालीक्स…(13 December 2021 Agra News) आगरा पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को अरेस्ट किया है. इनके पास से 7 स्कूटी और 5 बाइकें भी मिली हैं. चोरी कर इस एरिया में छुपाते थे वाहन…
आगरा की एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस व थाना हरीपर्वत पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की 7 स्कूटी और 5 मोटर साइकिल सहित कई अन्य सामान भी बरामद किया है.
इस तरह आए पकड़ में
थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक चोर गैंग के सदस्य पालीवाल पार्क होते हुए कॉसमॉस मॉल की तरफ से निकलने वाले हैं. इस पर पुलिस ने चैकिंग करना शुरू कर दिया. कुछ समय बाद पालीवाल पार्क की तरफ से दो एक्टिवा पर दो—दो युवक सवार होते आते हुए दिखाई दिए. इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे हड़बड़ाकर मुड़कर भागने लगे. इस पर पुलिस ने दबिश दते हुए तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया और एक बदमाश भागने में सफल रहा.
नंबर प्लेट बदलकर यहां छुपाते थे चोरी के वाहन
पुलिस को पूछताछ में इन्होंने बताया कि हम तीनों एक्टिवा व बाइक चोरी करते हैं. वाहन मालिक व पुलिस को धोखा देने के लिए नम्बर प्लेट को बदल देते हैं. चोरी किए वाहनों को टीपी नगर व बिल्लोचपुरा के जंगल में छुपा देते हैं और कम रुपये में बाद में बेच दिया करते हैं. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बिल्लोचपुरा फाटक के पास जंगलात में पहुंच कर सात स्कूटी और पांच बाइकें बरामद की हैं.
पकड़े गए बदमाशों के नाम
शशीकांत उर्फ आलोक शर्मा उर्फ वेद त्रिपाठी
बबलू उर्फ बलवीर सिंह
अनीस खां
फरार बदमाश का नाम
गुरुदयाल उर्फ काले
- 13 December 2021 Agra News
- 7 Scooties and 5 Bikes recovered...#agranews
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- agra police
- Agra police arrested three interstate vehicle thieves
- Agra today news
- Agra update news
- crime in Agra
- Hariparwat Police Agra
- Vehicle stolen in Agra
- vehicle thieves in agra