आगरालीक्स…(.Agra News 14th December) आगरा में ढ़ाई करोड़ से सड़क बनी, सड़क धंस गई, अब दोबारा बनाई गई तो सड़क पर गिटिटयां उखड़ रही हैं, दो बार सड़क बनने के बाद भी चलने लायक नहीं हुई है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास हरीश नगर, नारायण विहार, शिवम एलीगेट, अरविंद पुरम, मनहर गार्डन, अमल गार्डन सहित एक दर्जन कॉलोनी हैं। यहां 80 फुट की सड़क 10 मई को ढ़ाई लाख की कीमत से बनाई गई थी। 11 दिन बाद ही यानी 21 मई को बारिश हो गई, बारिश से सड़क जगह जगह धंस गई।

सात महीने बाद दोबारा बनाई सड़क
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और एडीए के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने हरीश नगर रोड का निरीक्षण किया, यहां बारिश के बाद सड़क धंस गई थी, उनके निरीक्षण के बाद जहां जहां सड़क धंस गई थी वहां गिटटी डाल दी गई लेकिन रोड नहीं बनाई। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। करीब सात महीने बाद दोबारा सड़क बनाई गई है।
सड़क की मरम्मत के बाद बिखरी गिटिटयां
एडीए द्वारा सड़क की मरम्मत की गई, लेकिन सड़क पर गिटिटयां बिखर गई हैं और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस मामले में एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया का मीडिया से कहना है कि जल निगम ने सीवर लाइन डालने समय गड़बड़ी कर दी थी, इसके चलते सड़क धंस गई। पहले सड़क सही कराई जाएी, इसके बाद ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गडढे में फंसा ट्रैक्टर
पंचकुइयां सुभाष पार्क रोड पर सड़क के बीच में गडढा हो गया है। इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, इससे सोमवार को गडढे में ट्रैक्टर फंस गया।