आगरालीक्स ….आगरा की सर्दी में धूप का आनंद लीजिए, छत पर जाइए, घर के बाहर निकलिए, धूप तन और मन को स्फूर्ति दे रही है, जानें आगरा का मौसम।
आगरा का मौसम लगातार बदल रहा है। मंगलवार को सुबह ठंडी हवा चली और ठंड बढ़ गई लेकिन अब धूप निकल आई है। ठंडी हवा के बीच शरीर को धूप लगने से आनंद मिल रहा है। लोग धूप का आनंद ले रहे हैं, दीवार सहारे, दुकानों के बाहर खड़े होकर लोग धूप में चुनावी चर्चा कर रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर में धूप और तेज हो जाएगी।

एक दो दिन में छाने लगेगा घना कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि एक दो दिन में घना कोहरा छाने लगेगा। इसके साथ ही तापमान भी कम होगा और सर्दी बढ़ जाएगी। दिसंबर अंत तक घना कोहरा छाने लगेगा।
आईएमडी का अनुमान
14-Dec 9.0 22.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
15-Dec 9.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
16-Dec 9.0 23.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
17-Dec 11.0 23.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
18-Dec 10.0 22.0 Fog or Mist
19-Dec 9.0 22.0 Fog or Mist