Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Snake bite kills Baba Bhudaknath in Agra region
बिगलीक्स

Snake bite kills Baba Bhudaknath in Agra region

176

bhudaknath.jpeg
आगरालीक्स
…..आगरा में बाबा भुडकनाथ की जडी बूटी पीने के लिए हजारों की भीड उमड पडी थी, उन्हीं बाबा को जहरीले सर्प ने डंस लिया, आगरा के जीजी हॉस्पिटल में बाबा भुडकनाथ की मौत हो गई।
मूलरूप से गाजीपुर के विशुपुरा के गांव कर्मदीनपुर निवासी मनोज कुमार यादव उर्फ बाबा भुड़कनाथ (27) का शिविर पिछले 20 दिनों से मथुरा में रॉल के बिहार वन में लगा था। वहां भी सैकड़ों मरीज रोजाना बूटी पीने के लिए पहुंच रहे थे। मौके पर मौजूद उनके बलिया निवासी शिष्य ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिविर में काले रंग का सर्प आ गया था।
बाबा ने उसे पकड़कर उठा लिया। सुबह 10 बजे शिष्यों ने कहा कि बाबा सांप को छोड़ दो। लेकिन बाबा उससे खेलने लगे। उसके मुंह में एक बार अंगुली डाली। उसने नहीं डसा। इसके बाद जैसे ही दूसरी बार अंगुली डाली, सांप ने डंस लिया। अंगुली को कसकर पकड़ लिया। शिष्यों ने बड़ी मुश्किल से सांप को खींचकर अलग किया। लेकिन तब तक पूरा हाथ नीला पड़ चुका था।
शिष्य उन्हें भरतपुर के गांव ताखा ले गए। वहां उनकी परिक्रमा कराई। झाड़फूंक कराया। शाम को उनके परिवारीजनों के आने पर मथुरा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दिखाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत बताया, लेकिन शिष्यों को विश्वास नहीं हुआ। इस पर उन्हें आगरा के जीजी नर्सिंगहोम में दिखाया। यहां भी डाक्टरों ने मृत बताया। इसके बाद शिष्य उनके शव को लेकर गाजीपुर के लिए चल दिए।
सांप ने बाबा को पहली बार नहीं डसा। पांच साल पहले उन्हें लखनऊ के पास भी सांप ने डसा था। तब उनकी जान बच गई थी। उन्हें सांपों से डर नहीं लगता था। वे अपने पास सांप रखते भी थे।

ककरेठा में शोक
पांच महीने पहले बाबा भुड़कनाथ का शिविर आगरा के ककरैठा गांव में लगा। वहां उनकी बूटी को चमत्कारी मानकर रोजाना हजारों लोग पहुंचते थे। पूरे गांव में मेला लग गया था। वे ककरैठा से फरह के सलेमपुर गए थे। 20 दिन पहले ही रॉल पहुंचे थे। उनके निधन की सूचना पर सैकड़ों लोग ककरैठा में शोक जताने के लिए जमा हो गए।
600 हैं गाय
बाबा भुड़कनाथ अपने साथ 600 गायों के अलावा भेड़, बकरी, कुत्ते पालते थे। उनके शिष्य यह सोचकर परेशान हैं कि उनकी गायों की देखभाल कौन करेगा? बाबा की एक श्यामा गाय है। शिष्य इसकी पूजा करते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!