
ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डा. मधुबन पचौरी का आगरा-फीरोजाबाद हाईवे पर गीतांजलि हास्पिटल है। रविवार सुबह 10:17 बजे उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके यह धमकी दी। डा. मधुबन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फोन करने वाले का नंबर भी मिलाया, लेकिन वह स्विच आफ हो गया है। डाक्टर का कहना है कि फोन करने वाला स्थानीय भाषा में बात कर रहा था। यह किसी जानकार की भी हरकत हो सकती है। अब मोबाइल नंबर स्विच आफ है। पुलिस सर्विलांस की मदद से नंबर को ट्रेस कर रही है।
डॉक्टरों से मांगी गई रंगदारी
– मंगलम हास्पिटल के डा. दयाशंकर से रंगदारी मांगी जा चुकी है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्हें जेल भेजा जा चुका है।
– सदाशिव हास्पिटल के डा. दीपक वार्ष्णेय को भी कई महीने पहले धमकी भरा फोन आया था। उनसे भी रंगदारी मांगी गई थी। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी।
– कमला नगर के डा. संजय गुप्ता से भी रंगदारी मांगी गई थी। डाक्टर ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की थी।
Leave a comment