आगरालीक्स….. ओमिक्रॉन के देश में 73 मामले हैं और 11 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण फैला है। आगरा में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले थे लेकिन ये किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं, यह जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट न आने से स्पष्ट नहीं हुआ है। आगरा में अभी कोरोना के दो एक्टिव केस हैं।
देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं, महाराष्ट्र में 32 केस मिले हैं। अभी तक भारत में ओमिक्रॉन के 73 केस मिल चुके हैं।

यूपी में ओमिक्रॉन का कोई नया केस नहीं
देश में ओमिक्रॉन के 73 केस मिल चुके हैं। राहत है कि अभी तक यूपी में ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं मिला है। हालांकि पिछले दिनों जो भी लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट भी नहीं आई है।
आगरा में कोरोना के दो एक्टिव केस
कोरोना के नवंबर और दिसंबर में आगरा में पांच केस मिले हैं। इसमें से तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। अब आगरा में कोरोना के दो एक्टिव केस हैं। इनमें मामूली लक्षण हैं और घर पर इलाज चल रहा है। आगरा से कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजे गए थे लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इससे पता नहीं चला है कि ये कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं।