आगरालीक्स…. आयकर विभाग की सपा पार्टी के करीबियों पर जांच जारी है, अभी कार्रवाई पूरी नहीं हुई है।
18 दिसंबर यानी शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने एक साथ लखनऊ, मऊ और मैनपुरी में सपा पार्टी के करीबियों के घर पर छापा मारा। आयकर विभाग की टीम की सबसे लंबी कार्रवाई मैनपुरी में आरसीएल कंपनी के मालिक मनोज यादव के यहां चल रही है। मनोज यादव सपा पार्टी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

तीन दिन से चल रही कार्रवाई
आयकर विभाग की टीम ने 18 दिसंबर की सुबह मनोज यादव के मैनपुरी स्थित आवास पर कार्रवाई शुरू की। आयकर विभाग की कई टीमें तीसरे दिन भी जांच में जुटी हुई हैं। सोमवार को भी आयकर विभाग की कार्रवाई मनोज यादव के घर पर चल रही है। अभी आयकर विभाग की टीम द्वारा एक साथ की गई कार्रवाई में क्या मिला है, इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है।