आगरालीक्स ….आगरा की एक कॉलोनी में युवक का शव मिलने से खलबली, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के खंदौली क्षेत्र नादऊ में कॉलोनी बन रही है, गुरुवार को कॉलोनी में एक पेड़ पर 37 साल के भरत सिंह का शव लटका मिला। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। एसओ खंदौली अवधेश गौतम का कहना है कि जांच की जा रही है।

ट्रक चलता था भरत सिंह
भरत सिंह ट्रक चलता है, वह चार दिन पहले घर आया था। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वह टहलने निकला। इसके बाद वह घर नहीं आया, गुरुवार सुबह उसका शव मिला है।