आगरालीक्स…(24 December 2021 Agra News) आगरा में क्रिसमस पर छोटे—छोटे बच्चों ने अपने डांस से हर किसी को किया मोहित. एसएस कॉन्वेंट स्कूल में मनाया क्रिसमस और तुलसी दिवस…
कमला नगर स्थित एसएस काॅन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस दिवस और तुलसी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मनीष गुप्ता, तृप्ति गुप्ता और प्रधानाचार्य विवेक अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती और तुलसी के पौधे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के क्रिसमस से संबंधित गीतों पर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया.

तुलसी दिवस पर हुए दोहे व कविता पाठ
वहीं दूसरी ओर कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने तुलसी से संबंधित दोहे और कविता पाठ ने सभी को भक्ति के रंग में रंग दिया. कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों द्वारा क्रिसमस संबंधित लघु नाटिका ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. साथ ही विद्यार्थियों को तुलसी महिमा से भी अवगत कराया गया. विद्यार्थियों ने तुलसी दिवस और क्रिसमस एक साथ मना कर एकता भाईचारे का संदेश दिया. इसके बाद सेंटा द्वारा विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई.