आगरालीक्स…(24 December 2021 Agra News) आगरा में क्रिसमस सेलिब्रेशन भी होगा और न्यू ईयर पार्टीज भी होंगी. होटल एसोसिएशंस और संचालकों के साथ हुई प्रशासन की मीटिंग…
होटल् संचालकों के साथ हुई बैठक
आगरा सहित पूरे यूपी में 25 दिसंबर की रात से नाइट कफर्यू लागू करने के आदेश प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दिए गए हैं. ओमिक्रॉन की दहशत को लेकर सरकार ने ये फैसला किया है. इसके अलावा क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टीज में भी सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं. आदेश जारी होने के बाद आगरा प्रशासन भी इसको लेकर सचेत हो गया है. ओमिक्रॉन को लेकर आगरा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क है. शुक्रवार को प्रशासन ने क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के संदर्भ में होटल एसोसिएशन और संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई.

11 बजे तक ही होंगी पार्टियां
बैठक में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह और सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सरकार ने सभी होटल संचालकों व एसोसिएशन से कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही जश्न मनाया जाए. रात को 11 बजे से पहले सभी पार्टीज खत्म होनी चाहिए. इसके अलावा भीड़ अधिक न हो, इसका खास ध्यान रखा जाए. होटल संचालकों ने कहा कि सरकार द्वारा जारी नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा पूरा ध्यान.
बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स का देना होगा डाटा
इसके अलावा प्रशासन ने सभी होटल संचालकों से कहा है कि जो भी पर्यटक बाहर से आता है तो उसका पूरा डाटा प्रशासन को देना होगा. इसके अलावा किसी में भी संक्रमण का असर दिखाई देता है तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए.
- 24 December 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Christmas celebration in Agra
- Instructions issued for hotel operators regarding Christmas and New Year celebrations in Agra...#agranews
- New year celebration in agra