आगरालीक्स…(24 December 2021 Agra News) आगरा में कैश से भरे एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में चौकी इंचार्ज और दो कांस्टैबल सस्पेंड…जानिए कितना था एटीएम में कैश…
एसएसपी ने लिया एक्शन
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एटीएम लूट के मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी ने एटीएम लूट मामले में लापरवाह चौकी तौरा के पुलिस स्टाफ को सस्पेंड किया है. इसमें चौकी इंचार्ज रोहित कुमार और तैनात सिपाही संतोष और कुलदीप को निलंबित किया गया है. फिलहाल एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे. बताया जाता है कि इस एटीएम में 8 लाख 20 हजार रुपये कैश था.

एटीएम को उखाड़ ले गए बदमाश
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में इंडिकैश का एटीएम है, एटीएम एक मकान में है। शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एटीएम में धाबा बोल दिया, बदमाशों के एटीएम में आने पर मकान मालिक का पता चल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक बदमाश एटीएम को अपने साथ ले कर चले गए। पुलिस के पहुंचने के बाद मकान मालिक भी आ गया, एटीएम को चेक किया गया तो वहां एटीएम नहीं था। बदमाश अपने साथ पूरा एटीएम ही ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी देखने की कोशिश की जिससे बदमाशों का पता चल सके लेकिन एटीएम में सीसीटीवी नहीं लगे हुए हैं।