आगरालीक्स…स्कूल एग्जाम में कक्षा छह के बच्चों से पूछा—करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम लिखें….पेरेंट्स बोले—क्या मजाक है, अब क्या बच्चे फिल्म स्टार्स के बच्चों के नाम भी याद रखें
मप्र के खंडवा का मामला
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे को लेकर कक्षा 6 के बच्चों से सवाल पूछा गया है और वो भी स्कूल के एग्जाम में. टर्म एग्जाम में करंट अफेयर्स की कैटेगरी में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम लिखने के लिए कहा गया है. इस मामले में बच्चों के पेरेंट्स ने तो आपत्ति जताई है ही साथ ही मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस भी जारी किया है.

मामला खंडवा के एकेडमिक हाईट पब्लिक स्कूल का है. यहां टर्म एग्जाम चल रह हैं. कक्षा छह के सामान्य ज्ञान के पेपर में बच्चों से सवाल पूछा गया है कि करीनाकपूर खान और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम लिखें. पेरेंट्स ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इसकी श्किायत की है. शिक्षक संघ के एक सदस्य का कहना है कि अगर सवाल ही पूछना था तो देश के महापुरुषों या बलिदानियों के बारे में पूछना चाहिए था. अब क्या बच्चे ये भी याद रखेंगे कि फिल्म स्टार के बच्चों के नाम क्या हैं. इस मामले में शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है.