Thursday , 13 March 2025
Home आगरा Shrimad Bhagwat Katha going on in Agra’s Maharaja Agrasen Bhawan Lohamandi…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Shrimad Bhagwat Katha going on in Agra’s Maharaja Agrasen Bhawan Lohamandi…#agranews

आगरालीक्स…(24 December 2021 Agra News) आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बताया—जो व्यक्ति भागवत कथा आत्मसात कर लेता है, वह सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है

आगरा के महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा
जो व्यक्ति भागवत कथा आत्मसात कर लेता है, वह सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है। इसलिए इस कथा को सुनना, सुनाना व इसका प्रचार-प्रसार करना कल्याणकारी होता है। यह प्रवचन महाराजा अग्रसेन भवन,लोहामंडी में माधवी अग्र महिला मंडल द्वारा क्रूर कोरोना काल के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन नीरज नयन जी महाराज ने दिए। महाराज जी ने कहा जब-जब भगवान के भक्तों पर विपदा आती है, तब भगवान उनके कल्याण के लिए सामने आते हैं। परीक्षित को भवसागर से पार लगाने के लिए भगवान शुकदेव के रूप में प्रकट हुए थे और श्रीमद् भागवत कथा सुनाकर परीक्षित को अपने चरणों में स्थान प्रदान किया था। महाराज श्री ने महाभारत के कई प्रसंग भी सुनाए। कर्ण और भगवान श्रीकृष्ण के बीच संवाद को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान जब कर्ण की भगवान कृष्ण से चर्चा हुई तो कर्ण ने कहा कि मृत्यु के बाद ऐसी जगह मेरा दाह संस्कार हो, जहां आज तक किसी का नहीं हुआ हो। भगवान ने मृत्यु के बाद कर्ण का अंतिम संस्कार अपने हाथों से किया। कृष्ण और विदुर का प्रसंग भी सुनाया गया।

परम आनंद मिलता है नारायण की भक्ति में
महाराज जी ने कहा कि नारायण की भक्ति में ही परम आनंद मिलता है। भगवान प्रेम के भूखे हैं। वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। भागवत कथा का जो श्रवण करता है, भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे,राधे राधे का जयकारा पूरे परिसर में गुंजायमान हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर व भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुल सिंह माहौर थीं। उन्होंने आरती उतारी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन समरसता का माहौल बनाते हैं।

ये लोग रहे उपस्थित
मुख्य यजमान सुरेश अग्रवाल, शशि अग्रवाल ने भागवत पूजन किया। आरती उतारने वालों में आज के यजमान संजय अग्रवाल व वंदना अग्रवाल रहे। इंद्रपुरी देवी मंदिर के सेवक बाबूलाल अग्रवाल बब्बू भाई, बीडी अग्रवाल (पुष्पांजलि), पुष्पा अग्रवाल, महेशचंद, सरजू अग्रवाल, अरुण अग्रवाल सीए,मनोज पोली, ब्रजेश अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, राजकुमारी, प्रीति, बबीता,आभा जैन, वंदना,शशि अग्रवाल, हिमानी, रजनी अग्रवाल आदि ने भी आरती उतारी। सचिव उषा बंसल के अनुसार शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव होगा कथा का समय एक बजे से चार बजे तक है।

Related Articles

आगरा

Agra News: Five new leprosy patients were found in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच नये कुष्ठ रोगी मिले. स्वास्थ्य विभाग ने 4330 घरों...

आगरा

Agra News: Agra’s Shree Jagannath temple was filled with fragrance of Holi of flowers…#agranews

आगरालीक्स….फूलों की होली से महका आगरा का श्रीजगन्नाथ मंदिर, गुंजिया और ठंडाई...

आगरा

Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इत्र की सुगंध से सुगंधित हुआ खाटू नरेश का दरबार,...

आगरा

Agra News: Before Holi in Agra, FSDA destroyed one quintal of mawa…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले एफएसडीए की जबर्दस्त कार्रवाई. एक क्विंटल मिलावटी...

error: Content is protected !!