Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Metro will run on scheduled time in Agra. Metro track started laying…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Metro will run on scheduled time in Agra. Metro track started laying…#agranews

178

आगरालीक्स…(29 December 2021 Agra News) आगरा में मेट्रो निर्धारित समय पर चलेगी. बिछने लगा मेट्रो ट्रैक. डबल टी गर्डर की कास्टिंग हुई पूरी….देखें फोटोज

तेज रफ्तार से चल रहा मेट्रो का काम
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव के कुशल नेतृत्व में तेज रफ्तार के साथ आगरा मेट्रो का सिविल निर्माण कार्य किया जा रहा है। आगरा मेट्रो टीम ने बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में डबल टी गर्डर की कास्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही अबतक 100 डबल टी गर्डर का सफलतापूर्वक परिनिर्माण भी कर लिया गया है। वहीं, प्रायॉरिटी सेक्शन के ऐलिवेटिड भाग में वायाडक्ट निर्माण के लिए 2 महीने से भी कम वक्त में 50 यू गर्डर का सफलतापूर्वक परिनिर्माण कर लिया है। यूपी मेट्रो के एमडी, कुमार केशव ने इस उपलब्धि के आगरा मेट्रो टीम की सराहना की है।

Image

निर्धारित समय पर चलेगी आगरा में मेट्रो
यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने आगरा मेट्रो टीम की सराहना करते हुए कहा कि तय समय में डबल टी गर्डर की कास्टिंग का कार्य पूर्ण किया जाना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि आगरा मेट्रो के ऐलिवेटिड भाग में कुल 144 डबल टी गर्डर का परिनिर्माण किया जाना है, जो कि कास्टिंग यार्ड में बनकर तैयार हो गए हैं। इसके साथ ही अबतक 100 डबल टी गर्डर का सफतापूर्वक परिनिर्माण भी किया जा चुका है। कुमार केशव ने कहा कि आगरा मेट्रो का निर्माण कार्य सटीक गुणवत्ता के साथ पूरी रफ्तार से चल रहा है, जिसके फलस्वरूप निर्धारित समय में आगरावासियों को मेट्रो की सैगात मिलेगी।

12 नवंबर 2021 को रखी गई थी आधारशिला
प्रायॉरिटी सेक्शन के ऐलिवेटिड भाग में वायाडक्ट निर्माण के लिए 2 महीने से भी कम वक्त में 50 यू गर्डर का सफलतापूर्वक परिनिर्माण कर लिया है। बता दे कि 12 नवम्बर, 2021 को यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने यू गर्डर के परिनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। इसके बाद आगरा मेट्रो टीम ने तेज रफ्तार के साथ यू गर्डर का परिनिर्माण करते हुए हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। आगरा मेट्रो के प्रायॉरिटी कॉरिडोर में कुल 196 यू गर्डर का परिनिर्माण किया जाना है।

Image

इतना काम हो चुका है पूरा
ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायॉरिटी सेक्शन में 3.2 कि.मी. लंबे ऐलिवेटिड भाग के लिए सिविल निर्माण कार्य जारी है। ऐलिवेटिड भाग में कुल 684 पाइल, 171 पाइलकैप एवं 171 पियर (पिलर) का निर्माण किया जाना है, जिसमें 669 पाइल, 152 पाइलकैप एवं 139 पियर (पिलर) का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

आगरा मेट्रो एक नजर
गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे।

Image
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!