Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Etmadpur Vidhansabha: The road to victory is not easy, there has been a collision with an BSP…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Etmadpur Vidhansabha: The road to victory is not easy, there has been a collision with an BSP…#agranews

207

आगरालीक्स…(Ground Zero Report) आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट पर जीत किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं है। यहां की जनता ने बसपा पर तीन बार भरोसा जताया है तो भाजपा, सपा, रालोद समेत सभी दलों के प्रत्याशियों को भी मौका दिया है। ऐसे में आगामी चुनाव में सभी दलों को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा।

मोदी-योगी की लहर में भाजपा को मिली जीत
एत्मादपुर विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के रामप्रताप सिंह चौहान विधायक हैं। उन्‍होंने 1,37,381 मत प्राप्त कर बसपा के धर्मपाल सिंह को 47,255 मतों से शिकस्त दी थी।

बसपा से मिली थी भाजपा को कड़ी टक्कर
दूसरे स्थान पर रहे बसपा के डा. धर्मपाल सिंह भी 90,126 मत ले गए थे। सवा चार लाख से ज्यादा की संख्या वोटरों की इस सीट पर मतदाताओँ ने उत्साह के साथ मतदान किया था और मतदान का प्रतिशत 68.12 रहा था।

चंद्रभान कांग्रेस, लोकदल, जद, सपा से पांच बार जीते
एत्मादपुर विधानसभा सीट पर मतदाताओँ के मूड के बारे में जानने के लिए पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 1977 में जनता पार्टी से चंद्रभान मौर्य कांग्रेस के फूल सिंह सोनी को हराकर विजयी हुए। 1980 के चुनाव में कांग्रेस के महाराज सिंह जीते औऱ चंद्रभान दूसरे नंबर पर चले गए। लेकिन इसके बाद चंद्रभान ने 1985 में लोकदल, 1989, 1991 में जनता दल और 1993 में सपा से लगातार चार चुनावों जीत हासिल की।

गंगा प्रसाद ने खोला बसपा का खाता, रालोद से भी जीते
वर्ष 1996 के चुनाव में हाथी की चाल तेज हुई । बसपा के गंगा प्रसाद पुष्कर भाजपा के किशोरी लाल को हराकर विजयी हुए। वर्ष 2002 के चुनाव में गंगा प्रसाद पुष्कर ने रालोद के टिकट से जीत हासिल की। सपा को दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

नारायण सिंह और डा. धर्मपाल ने नीला झंडा फहराया
वर्ष 2007 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी के रूप में नारायण सिंह ने जीत हासिल की औऱ भाजपा की बेबी रानी मौर्या दूसरे स्थान पर रहीं। वर्ष 2012 के चुनाव में भी बसपा का नीला झंडा बुलंद रहा और और यहां से बसपा के डा. धर्मपाल सिंह ने विजय हासिल की सपा दूसरे स्थान पर चली गई। वर्ष 2017 में भगवा लहर में भाजपा के रामप्रताप सिंह ने विजय हासिल की है। बसपा के डा. धर्मपाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। अब धर्मपाल बसपा को भी छोड़ चुके हैं।

एत्मदापुर विधानसभा सीट- कौन कब जीता

वर्ष 1977 चंद्रभान मौर्य जनता पार्टी
वर्ष 1980 महाराज सिंह कांग्रेस
वर्ष 1985 चंद्रभान मौर्य लोकदल
वर्ष 1989 चंद्रभान मौर्य जनता पार्टी
वर्ष 1991 चंद्रभान मौर्य जनता पार्टी
वर्ष 1993 चंद्रभान मौर्य समाजवादी पार्टी
वर्ष 2002 गंगा प्रसाद पुष्कर राष्ट्रीय लोकदल
वर्ष 2007 नारायण सिंह बहुजन समाज पार्टी
वर्ष 2012 डा. धर्मपाल सिंह बहुजन समाज पार्टी
वर्ष 2017 राम प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!