Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Foreign national resident of Ukraine committed suicide in the ashram…#agranews
आगराटॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स

Foreign national resident of Ukraine committed suicide in the ashram…#agranews

215

आगरालीक्स…(29 December 2021)ब्रज घूमने आए विदेशी नागरिक ने आश्रम में लगाई फांसी. मृतक के पास मिला एक लैटर, जिसमें लिखा उसका अंतिम संस्कार….

ब्रज घूमने आए एक विदेशी नागरिक ने मथुरा के गोवर्धन स्थित गांव आन्यौर के गोविंद कुंड स्थित एक आश्रम में सुसाइड कर लिया. विदेशी ना​गरिक ने आश्रम में फांसी लगा ली. घटनास्थल से पुलिस को मृतक का लैपटॉप, वीजा, पासपोर्ट व मोबाइल फोन मिला है. पुलिस ने इनको अपने कब्जे में ले​ लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

दो महीने पहले आया था घूमने
मृतक विदेशी नागरिक का नाम ओलक जेण्डर निवासी यूक्रेन बताया गया है. वह दो माह पहले अपने दोस्त ब्रज सुन्दर दास निवासी यूक्रेन के साथ ब्रज भ्रमण पर आया था. वह यहां पर गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित गोविंद कुंड पर श्रीराधामदन मोहनदास मंदिर में रहने लगे. बताया जाता है कि इनका दोस्त ब्रज सुंदर दास 11 दिसंबर को वापस यूक्रेन चला गया. ओलक जेंडर मंदिर के जिस कमरे में रहते थे उसके दूसरे कमरे में विदेशी नागरिक सनातन दास व ब्रज सुंदरी दासी निवासी रूस भी निवास कर रहे थे.

ब्रज में अंतिम संस्कार करने को लिखा
बताया जाता है कि बुधवार को ओलक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो इसकी जानकारी सनातनदास ने मंदिर के महंत जानकी दास को दी. जानकीदास ने इसकी सूचना ुपलिस को दी. पुलिस ने कमरा खोलकर देखा तो ओलक जेंडर ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी. पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से एक लैटर भी मिला है जिसमें उसने अपना अंतिम संस्कार ब्रज में ही करने के लिए लिखा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

आगरा

Agra Live News: Wedding bells will ring again starting June 18…#agranews

आगरालीक्स….18 जून से फिर गूंजेगी शहनाई, 12 जुलाई तक खूब सहालग. 2026...

आगरा

Agra Live News: Women and children in Agra aware about climate change…#agranews

आगरालीक्स…पौधे लगाएँ, पानी व्यर्थ न बहाएँ, वाहन और एसी जरूरत पड़ने पर...

error: Content is protected !!