आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना फैलने लगा है, एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में 164 दिन बाद मरीज भर्ती, 24 घंटे में मिले पांच केस, अभी आगरा में कोरोना के 19 मरीज।
आगरा में कोरोना संक्रमण फैलने लगा है, 24 घंटे में आगरा में कोरोना के पांच नए केस मिलने से एक्टिव केस 19 पहुंच गए हैं। जबकि कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ठीक भी हुआ है। अभी तक कोरोना के मरीजों में मामूली लक्षण मिल रहे थे और कोविड वार्ड में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही थी। मरीज को घर पर ही रखा जा रहा था और सामन्य दवाएं दी जा रहीं थी।

एसएन के कोविड वार्ड में 164 दिन बाद मरीज भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज का कोविड वार्ड खाली थी, गुरुवार को 164 दिन बाद कोविड वार्ड में कोरोना पॉजिटिव 60 साल की बुजुर्ग महिला को भर्ती किया गया। एसएन के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि न्यू आगरा की रहने वाली 60 साल की महिला को ब्रेन स्ट्रोक की समस्या होने पर बुधवार रात को एसएन की इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों की कोरोना की जांच कराई जाती थी, महिला मरीज की भी जांच कराई गई। एसएन में हुई जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला मरीज को कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

बड़ी चुनौती, बाहर नहीं गए और कोरोना संक्रमित हो गए
आगरा में अभी तक ऐसे लोग कोरोना संक्रमित मिले थे जो बाहर घूमने गए या फिर जयपुर, दुबई सहित बाहर से लौटे थे। लेकिन गुरुवार को मिले सभी पांच केस ऐसे हैं जो बाहर गए ही नहीं और अपने घर पर थे। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगरा में कोरोना संक्रमण फैलने लगा है।
न बरतें लापरवाही, मास्क भी पहनें
कोरोना के केस बढ़ने पर डीएम प्रभु नारायण सिंह ने एसएसपी, सीएमओ, नगर आयुक्त के साथ बैठक की। मास्क को लेकर सख्ती बरतने के लिए कहा गया है, लोग घर से बाहर मास्क पहनकर ही निकलें, मास्क न पहनने वालों पर सख्ती की जाएगी।