आगरालीक्स… आगरा सहित यूपी में आज 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूल बंद, कक्षा आठ तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रप्रदेश में आठवीं तक के स्कूलों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
अभी तक प्रदेश के स्कूलों में सर्दी की छुटटी डीएम द्वारा की जाती थी, कोहरा छाने और तापमान कम होने पर छुटटी कर दी जाती थी। मगर, इस बार एकेडमिक कलेंडर जारी किया गया है, इस कलेंडर में सर्दियों और गर्मियों की छुटटी भी निर्धारित की गई हैं।

31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद
यूपी में सर्दियों की छुटटी 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेंगी, नए एकेडमिक कलेंडर के अनुसार, अब स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे। कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
कान्वेंट और मिशनरी स्कूल संचालकों में असमंजस, अभिभावक परेशान
सर्दी के साथ ही कोरोना के केस भी बढ़ने लगे हैं, सरकार के आदेश के तहत आठवीं तक के स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। यह नियम कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों पर लागू होगा, या नहीं होगा, इसे लेकर असमंजस है। इसे स्पष्ट नहीं किया गया है। अभिभावकों के साथ ही शिक्षक भी परेशान हैं वे भी चाहते हैं कि कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों में भी 14 जनवरी तक छुटटी कर दी जाएं।