आगरालीक्स …आगरा में एटीएम को ही साथ लेकर गए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाशों की गाड़ी से पांच लाख से अधिक का कैश मिला, तीन अरेस्ट।
आगरा में 23 दिसंबर 2021 की रात को कलाल खेरिया, ताजगंज स्थित इंडीकैश, एटीएम को बदमाश गाड़ी में लेकर फरार हो गए थे, एटीएम में 8.20 लाख कैश था, पुलिस ने आस पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी खंगाले।
ताजगंज क्षेत्र में हुई मुठभेड़
गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इंडीकैश एटीएम को लूटने वाले ताजगंज क्षेत्र में हैं, इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस ने भी फायरिंग की, इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दो और बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। इसमें से हरियाणा के नूह नगीना निवासी जाहुल के पैर में गोली लगी है और नूह के नलहड़ निवासी सद्दाम और फिरोजपुर के कोलगाम निवासी नासिर को अरेस्ट किया गया है।

5.26 लाख रुपये जब्त, दो बदमाश फरार
पुलिस ने बदमाशों से एटीएम को लादकर ले गए गाड़ी और 5.26 लाख कैश जब्त किया है। जबकि नलहड़ निवासी अतहर और कोलगाम निवासी जमील उर्फ मुरली फरार हैं।