आगरालीक्स …..आगरा में 2021 की विदाई के साथ साल 2022 का आगाज होगा, नए साल के जश्न के लिए ताजनगरी तैयार है लेकिन पाबंदियों के साथ ही जश्न मना सकेंगे।
आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसके साथ ही एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए आगरा में पाबंदी लगाई गई है। नए साल के जश्न पर पुलिस और प्रशासन की नजर रहेगी, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ ही नए साल के जश्न पर लोग हुड़दंग न मचाएं, इसे लेकर टीमें गठित की गई हैं ।

ये हैं सख्ती
आगरा में नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह पांच बजे तक रहेगा
नए साल की पार्टी रात 11 बजे से पहले खत्म करनी होगी
200 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे