Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Akhilesh Yadav’s big announcement – 300 units of free electricity will be available if the SP government is formed…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Akhilesh Yadav’s big announcement – 300 units of free electricity will be available if the SP government is formed…#agranews

203

आगरालीक्स…(1 January 2022 Agra News)अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान—सपा की सरकार बनने पर मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली. किसानों को देंगे फ्री…जानें और क्या—क्या कहा…

कन्नौज में किया ऐलान
विधानसभा चुनावों का समय जैसे—जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे—वैसे राजनीतिक दलों के वादे भी बढ़ते जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में नये साल के पहले दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की तर्ज पर ऐलान करते हुए वादा किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. यही नहीं किसानों को सिंचाई के लिए पूरी तरह मुफ्त बिजली दी जाएगी.

हमने भी लिया संकल्प
अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि नये साल पर हर कोई संकल्प लेता है और हमने भी संकल्प लिया है कि सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को सिंचाई के लिए फ्री में बिजली देंगे. उन्होंने कहा कि सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है. भाजपा सबसे ज्यादा झूठी पार्टी है. अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने—अपने बूथ पर एक्टिव हो जाने और पार्टी की विजय पताका लहराने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमें समर्थन मिल रहा है उस हिसाब से हमारी सरकार बनना तय है. जो कार्यकर्ता आज मुझे गुलदस्ता भेंट करने आए हैं वो पार्टी को अपने बूथ पर जिताने की भी जिम्मेदारी लें. 2022 प्रदेश के लिए परिवर्तन का वर्ष होना चाहिए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!