आगरालीक्स…(1 January 2022 Agra News) आगरा में सिकंदरा चौराहा पर लगा है भीषण जाम. साल बदल गया लेकिन आगरा में नहीं बदली जाम की समस्या. यहां—यहां भी जाम से जूझते रहे लोग
सिकंदरा पर लगा जाम
नये साल की शुरुआत हो गई है, लेकिन आगरा में जाम की समस्या जस की तस है. नये साल के पहले दिन भी आगरावासियों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है. ताजा अपडेट सिकंदरा चौराहा का है. यहां हाइवे पर वाहनेां की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं. हाइवे पर वाहनों के कारण सबसे ज्यादा जाम की स्थिति सिकंदराचौराहा से कारगिल जाने वाले मार्ग पर लगी हुई है. यहां जाम की स्थिति ऐसी है कि जैसे दिल्ली या मुंबई जैसा नजारा लग रहा है. वहीं हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइनें लगी हुई हैं. यातायात पुलिसकर्मी जाम को सुलझाने में लगे हुए थे.

यहां—यहां भी जाम की स्थिति
शहर में सिकंदरा ही नहीं बल्कि न्यू आगरा, एमजी रोड, टेडी बगिया, रामबाग, बिजलीघर, ताजगंज एरिया में भी जाम की स्थिति देखी गई.