आगरालीक्स… आगरा में कपड़ों के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी।
आगरा में शनिवार रात को मंटोला क्षेत्र में मदीना तिराहे के पास रेडीमेड गारमेंट के शोरूम से आग की तेज लपटें उठने लगी। देखते देखते आग की लपटे बेकाबू होती गई, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । दुकान में आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग आ गए, कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई है।

बाजार में मची अफरा-तफरी
दुकान में आग लगने की सूचना पर स्थानीय दुकानदार पहुंच गए। आपकी तेज लपटों से आसपास की दुकानों मैं भी आग लगने की आशंका से अफरा-तफरी मची रही। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई है।
आरके स्टोर में लगी आग
मदीना तिराहा बिजली घर पर पुल के नीचे आर के स्टोर है। आग आरके स्टोर में लगी है। दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया। दुकान में रखे सामान को बाहर निकालने में जुट गए।