आगरालीक्स …..आगरा में चार शू एक्सपोटर्स के आवास पर पहुंची आयकर विभाग की टीमें, पुलिस फोर्स तैनात।पर पहुंची आयकर विभाग की टीमें, पुलिस फोर्स तैनात। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग की टीमों ने चार शू एक्सपोर्टस के यहां कार्रवाई शुरू कर दी है।
, आगरा में मंगलवार को सुबह सुबह आयकर विभाग की टीम भरतपुर हाउस निवासी शू एक्सपोर्टर मन्नू अलग के घर पहुंची। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है, मनु पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मित्र हैं। हालांकि, वे किसी भी तरह की राजनीति में नहीं हैं। शू एक्सपोर्टर मन्नू अलग की मां का निधन होने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनके घर भी आए थे।

आयकर विभाग आगरा की एडीशनल डायरेक्टर इन्वेस्टीगेशन नीलम अग्रवाल के निर्देशन में असिस्टेंट डायरेक्टर आसिमा महाजन की अगुवाई में मंगलवार सुबह आठ बजे आगरा के लाजपत कुंज स्थित नोवा शूज के मालिक मन्नू अलग, जूता कारोबारी मानसी चंद्रा के तारा इनोवेशन, विजय आहूजा और राजेश सहगल के ओम एक्सपोर्ट पर एक साथ छापा मारा।
15 ठिकानों पर 100 आयकर अधिकारी और कर्मचारी कर रहे जांच
आगरा के जूता कारोबारी मन्नू अलग, मानसी चंद्रा, विजय आहूजा, राजेश सहगल के आगरा, दिल्ली और नोएडा सहित 15 ठिकानों पर सुबह आठ बजे से एक साथ आयकर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित 100 लोग जांच कर रहे हैं।
12 घंटे से चल रही जांच, किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं
इन चारों जूता कारोबारियों के 15 ठिकानों पर सुबह आठ बजे से जांच चल रही है, रात आठ बजे तक जांच जारी है। किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है। आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।
रियल एस्टेट में करोड़ों का निवेश करने पर मारा छापा
आयकर विभाग के छापे के पीछे जूता कारोबारियों द्वारा रियल एस्टेट में करोड़ का निवेश सामने आया है। जूता कारोबारियों द्वारा प्रोपर्टी में करीब 100 करोड़ का निवेश किया गया है, इसके बाद आयकर विभाग की टीम सक्रिय हुई। इन चारों जूता कारोबारियों के कारोबारी रिश्ते भी सामने आए हैं, इसके चलते एक साथ शहर के चार जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नजदीकी
जूता कारोबारी मन्नू अलग के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पारवारिक संबंध हैं। हालांकि, मन्नू अलग राजनीति से अलग हैं। सितंबर 2021 में मन्नू अलग की मां का निधन होने पर शोक व्यक्त करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके घर आए थे।