
प्रधान डाकघर प्रतापपुरा पर मंगलवार दोपहर में एक वर्दीधारी ने गार्ड सर्वेश के साथ विवाद के बाद मारपीट कर दी, गार्डों ने गेट बंद कर लिया तो वर्दीधारियों के अन्य साथी आ गए। इस पर गार्ड ने फायरिंग कर दी, इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पोस्टमास्टर अनिल वर्मा मौके पर आए। उन्होंने वर्दीधारियोंको समझाया और बात करने अपने साथ अंदर चैम्बर में ले गए। उनके चैंबर में एक बार और मारपीट हो गई, इससे डाकघर में दहशत फैल गई। डेढ घंटे तक डाकघर का दरवाजा नहीं खोला गया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ असीम चौधरी मौके पर पहुंच गए। उधर सेना पुलिस के अधिकारी भी मौके पर आ गए। सीओ असीम चौधरी ने बताया कि गार्ड का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कल हुई थी घटना
21 मार्च को डाकघर में होली मिलन समारोह का आयोजन था। उस दौरान एक वर्दीधारी किसी काम से प्रधान डाकघर आया। गार्ड ने उसे गाड़ी अंदर ले जाने से मना कर दिया। इसी बात पर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने समझा बुझाकर शांत कर दिया। वह वहां से चला गया, कुछ देर बाद वह देर शाम फिर आया, उस समय आयोजन चल रहा था, इसकी वजह से वह लौट गया।
Leave a comment