
डीएम पंकज कुमार ने होली पर्व के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के के लिए थोक, फुटकर बिक्री मदिरा की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सैन्य कैन्टीन, भांग की दुकानें, होटल बार तथा रैस्टोरेन्ट बार24 मार्च ( होली खेले जाने वाले दिन) सांय 5 बजे तकबन्द रखने के निर्देश दिये हैं। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने सभी आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि उक्त आदेश का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित करायें, यदि कोई दुकान खुली पायी गई तो सम्बन्धित आबकारी निरीक्षक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
मूर्खानंद विश्वविद्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को मूर्ख शिरोमणि की उपाधि
होली पर मूर्खानंद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मूर्खों का दरबार सजा। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान को मूर्ख शिरोमणि की उपाधि से नवाजा गया। सपा नेता डॉ. सीपी राय को मूर्खाधिराज घोषित किया गया। विवि के कुलपति डॉ. राम अवतार शर्मा ने कहा कि हजारों आवेदनों में से कुछ को ही चुना गया है। उपाधिधारकों को गाजर, मूलू, बैंगन के हार, जोकर टोपी देकर सम्मानित किया गया।
कर्नल अपूर्व त्यागी को मूर्खमणि रत्न, बांकेलाल माहेश्वरी को काक शिरोमणि, इंजी. सुरेन्द्र बंसल को काकश्री, डॉ. तरुण शर्मा को मूर्ख श्री श्री1008, प्रतिभा जिंदल को मूर्खश्री की उपाधि देते हुए सराहा गया। विवि के अधिकारी और उपाधिधारक विभिन्न रंगों के चोगे पहने हुए थे।
दीक्षांत शोभायात्रा का स्वागत कांव-कांव के साथ किया गया। पुष्पवर्षा की गई। मुख्य अतिथि ने गर्दभ पूजन किया। आरती की गई- ओम जय गर्दभ देवा, हम सब मूर्खजन की स्वीकारो सेवा।
Leave a comment