आगरालीक्स…. आगरा में जूता कारोबारियों का बंद, नहीं खोली दुकानें, जानें क्या है कारण।
एक जनवरी से एक हजार रुपये तक के जूते पर जीएसटी पांच फीसद से बढ़ाकर 12 फीसद कर दी गई है। जीएसटी बढ़ाए जाने का जूता कारोबारी विरोध कर रहे हैं। बुधवार को जीएसटी की बढ़ी दर वापस लेने की मांग करते हुए बिजली घर, सुभाष बाजार, धाकरान, सदर भटटी, हींग की मंडी में जूता कारोबारियों ने दुकान नहीं खोली।

25 मार्केट रहे बंद
आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के के अध्यक्ष गागनदास रामानी का कहना है कि पहले ही जूता कारोबार कोरोना चौपट हो चुका है। अब जीएसटी की दर भी बढ़ा दी है, इससे जूता पर जीएसटी बढ़ने से कारोबार पर असर पड़ेगा। इसके विरोध में आगरा के 25 जूता कारोबार से जुड़े बाजारों में ताला नहीं खुला।