आगरालीक्स… आगरा के डॉक्टर ने दी ओमिक्रॉन को मात, आगरा में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज हुआ ठीक, जानें क्या आए लक्षण, क्या हुआ इलाज।
आगरा के शास्त्रीपुरम में रहने वाले 48 साल के डॉक्टर में बुधवार को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित डॉक्टर ठीक हो चुके हैं, इसके बाद ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। आगरा में अभी 177 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

15 दिन पहले ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए डाक्टर
48 साल के डॉक्टर एक सीएचसी पर तैनात हैं और शास्त्रीपुरम में रहते हैं। वे 15 दिन पहले ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए थे, उनकी कोरोना की जांच की गई। जांच में पुष्टि होने के बाद सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेज दिए गए। डॉक्टर कोरोना की पुष्टि होने के बाद अपने घर पर होम आइसोलेट हो गए।
सामान्य दवाएं ली, सर्दी जुकाम और बुखार
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा में ओमिक्रॉन का एक केस मिला है, 48 साल के शास्त्रीपुरम में रहने वाले डॉक्टर 15 दिन पहले सर्दी जुकाम और हल्का बुखार आने पर कोरोना पॉजिटिव मिले थे। डॉक्टर सहित 19 कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वसेंसिंग के लिए केजीएयमू भेजे गए। डॉक्टर को होम आइसोलेशन में इलाज के लिए दवाओं की किट दी गई थी। इसमें बुखार आने पर पैरासीटामोल, एंटीबायोटिक एजीथ्रोमाइसिन, आइवरमेक्टिन 12 एमजी, विटामिन सी, विटामिन डी और मल्टी विटामिन दी थी। डाक्टर ठीक हो चुके हैं।
सीएचसी पर डॉक्टर ने किया ज्वाइन, कर रहे काम
ओमिक्रॉन को सामान्य दवाओं से मात देने के बाद डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। उन्होंने सीएचसी पर ज्वाइन कर लिया है और काम कर रहे हैं।