आगरालीक्स…(6 January 2022 Agra News) आगरा में बेंगलोर से आने वाली फ्लाइट हाउसफुल. गुरुवार को रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे आगरा. कर्नाटक में है स्थिति खराब. मुंबई और लखनऊ से इतने यात्री आ रहे आगरा
बेंगलोर से आगरा वापस आ रहे लोग
आगरा से इस समय बेंगलोर, मुंबई, लखनऊ के लिए फ्लाइट संचालित हैं. समय समय पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से इन महानगरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट चल रही हैं. आगरा से बेंगलोर और बेंगलोर से आगरा सप्ताह में चार दिन तो वहीं आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चल रही हैं. इसके अलावा लखनऊ के लिए भी रोजाना फ्लाइट आ और जा रही हैं. हाल ही में बेंगलोर से फ्लाइट में आगरा आने वाले यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा आया है. इसका बड़ा कारण कर्नाटक में बिगड़ रही कोरोना की स्थिति को लेकर है. बताया जाता है कि बेंगलोर से आगरा आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, क्योंकि अधिकतर लोग वापस अपने घर आना चाह रहे हैं. वहीं कई कंपनियों ने वहां पर वर्क फ्रॉम होम सिस्टम भी लागू कर दिया है जिसके कारण आगरा वापस आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है. हालात ये हैं कि आगरा वापसी की टिकट के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है और उन्हें समय पर टिकट ही नहीं मिल रही है.

बेंगलोर से आगरा 186 यात्री आए 140 गए
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए. अंसारी ने बताया कि गुरुवार को बेंगलोर से आगरा आने वाली फ्लाइट में 186 पैसेंजर आगरा पहुंचे तो वहीं आगरा से बेंगलोर जाने वाले यात्रियों की संख्या 140 के आसपास रही.
मुंबई से भी 132 यात्री आगरा आए
वहीं मुंबई से आगरा आने वाले यात्रियों की संख्या भी अच्छी खासी रही. बुधवार को मुंबई से करीब 132 यात्री आगरा पहुंचे तो वहीं 116 यात्री मुंबई ेक लिए रवाना हुए.
15 से 20 यात्री ही कर रहे लखनऊ फ्लाइट से सफर
सबसे खराब कंडीशन आगरा से लखनऊ जाने और लखनऊ से आगरा आने वाली फ्लाइट की है. गुरुवार को 16 से 17 लोग ही फ्लाइट से आगरा पहुंचे तो वहीं आगरा से लखनऊ फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों की संख्या भी लगभग इतनी ही रही.
- 6 January 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra to banglore flight
- Agra to lucknow flight
- Agra today news
- Agra update news
- Banglore flight from Agra
- Flight housefull arriving from Bangalore in Agra
- IndiGo flight from Agra
- know the Mumbai and Lucknow flight update...#agranews