आगरालीक्स…(6 January 2022 News) देश में आज तीसरी लहर में पहली बार एक लाख से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले. इटली से आई फ्लाइट में 125 पैसेंजर मिले कोरोना पॉजिटिव
खतरनाक होती जा रही तीसरी लहर
देश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है और इस तीसरी लहर में पहली बार गुरुवार को कोरोना के केस एक दिन में एक लाख से अधिक आए हैं. गुरुवार रात 8 बजे तक देशभर में एक लाख 7 हजार से ऊपर नये केस दर्ज किए गए हैं. इनमें सबसे अधिक कोरोना संक्रमित महाराष्ट्र में पाए गए हैं. यहां 36 हजार 265 कोरोना संक्रमित बीते 24 घंटे के अंदर मिले हैं तो वहीं दिल्ली में 15 हजार 97 कोरोना पॉजिटिव इस दौरान पाए गए हैं. इसके अलावार इस दौरान करीब 30 हजार के करीब कोरोना पॉजिटिव ठीक भी हुए हैं, जबकि 209 लोगों की जान गई है.
इटली से आई फ्लाइट में मिले 125 पॉजिटिव
इधर इटली से अमृतसर आई फ्लाइट में 179 पैसेंजर में से 125 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभी संक्रमितों को उनके संबधित जिलों में एंबुलेंस की मदद से शिफ्ट कर जिला अस्पतालों में क्वारंटाइन कर दिया गया है. एयरपोर्ट पर इतनी बड़ी संख्या में कोरोना बम फूटने से हड़कंप मच गया है.