आगरालीक्स…(10 January 2022 Agra News) चुनाव से पहले भाजपा को दो झटके. एक विधायक सहित दो नेता समाजवादी पार्टी में शामिल…दोनों पार्टियों में जुबानी हमले भी हुए तेज…
उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखें घोषित होते ही सियासी पारा गरमाना शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं. इसी बीच भाजपा को दो करारे झटके भी मिले हैं. बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधाकृष्ण शर्मा ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है. इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर की गई है. जिसमें ट्वीट किया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बदायूं, बिल्सी से भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपकाहार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. वहीं प्रयागराज से भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.