आगरालीक्स…(10 January 2022 Agra News) आगरा के स्कूलों में लग रहे वैक्सीनेशन कैम्प. मांगलिक शिक्षा केंद्र में टीन एजर्स स्टूडेंट्स को लगी वैक्सीन
कोरोनावायरस की तीसरी लहर से बचाव के लिए सुरक्षा के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आगरा शहर में 15 वर्ष से 18 वर्ष के टीन एजर्स का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। टीनएजर्स के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए फतेहाबाद रोड पर मांगलिक शिक्षा केंद्र बमरौली कटारा में सोमवार को स्पेशल वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में मांगलिक शिक्षा केंद्र स्कूल के विद्यार्थियों के साथ ही साथ आसपास के अन्य स्कूल के विद्यार्थियों ने भी वैक्सीन लगवाई। विद्यालय के निदेशक विवेक मांगलिक तथा प्रधानाचार्य ओम कुमार गुप्ता ने 15 वर्ष से अधिक उम्र के टीन एजर्स विद्यार्थियों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
