आगरालीक्स…(10 January 2022 Agra News) आगरा में स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क और जिम बंद. रेस्टोरेंट, होटल्स, फूड प्वाइंटस और सिनेमाहॉल के लिए भी आगरा के डीएम ने दिए कई निर्देश….
आगरा में कोरोना की रफ्तार बढ़ने पर डीएम आगरा पीएन सिंह ने नये दिशा निर्देश जारी किए हैं. जिला प्रशासन ने कहा है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद #Agra में 1000 से अधिक ऐक्टिव केसेज होने के दृष्टिगत निम्न व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाती है :-
- स्विमिंग पूल, वाटर पार्क और जिम पूरी तरह से रहेंगे बंद.
- रेस्टोरेंट, होटल, फूड प्वाइंट और सिनेमा हॉल 50% की क्षमता के साथ खोले जाएंगे.
- आईटी और आईटीईएस से संबंधित सभी निजी कंपनियों में work-from-home की व्यवस्था लागू करनी होगी.
- शादी समारोहों में बंद स्थानों पर एक समय में अधिकतम 100 लोगों की उपस्थिति रहेगी। सभी लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। मास्क, 2 गज की दूरी अपनाने के साथ-साथ प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क लगानी होगी।
- खुले स्थानों पर एक समय में मैदान की क्षमता को देखते हुए 50% आमंत्रित अतिथियों की ही उपस्थिति रहेगी। सभी को मास्क लगाना होगा एवं 2 गज की दूरी के साथ सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। यहां भी कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर कोविड-19 हेल्प डेस्क लगाए जाना अनिवार्य है।
बताते चलें कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा को लेकर सीएम योगी ने टीम 9 के साथ बैठक की थी जिसमें उन्होंने निर्देश दिए थे कि प्रदेश के जिस जिले में कोरोना सक्रिय केस की संख्या 1000 से ऊपर हो जाएगी वहां पर इन बंदिशों को लागू किया जाएगा।