Monday , 20 April 2026
Home आगरा New guidelines issued: CM Yogi gave new instructions in the review meeting of Corona…#agranews
आगराटॉप न्यूज़यूपी न्यूज

New guidelines issued: CM Yogi gave new instructions in the review meeting of Corona…#agranews

135

आगरालीक्स…(10 January 2022 Agra News) आगरा सहित पूरे यूपी के लिए नई गाइडलाइंस जारी. सीएम योगी ने कोरोना की समीक्षा बैठक में दिए नये निर्देश…

टीम 9 के साथ सीएम ने की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन व जीविका की सुरक्षा के लिए संकल्पित है. इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे हैं. लोग पैनिक न हों, अतः उन्हें सही, सटीक और समुचित जानकारी दी जाए. विशेषज्ञों का मानना है कि यह वैरिएंट पूर्व के वैरिएंट्स की तुलना में बहुत कम नुकसानदेह है. वैक्सीन कवर ले चुके स्वस्थ-सामान्य व्यक्ति के लिए यह बड़ा खतरा नहीं है. कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है. उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री दिए ये निर्देश

  1. प्रदेश के सभी शासकीय/निजी कार्यालयों में (आवश्यक सेवाओं के अलावा) एक समय में 50℅ कार्मिकों की भौतिक उपस्थिति की व्यवस्था लागू की जाए।
  2. निजी क्षेत्र के कार्यालयों में कोई कर्मचारी यदि कोविड पॉजिटिव होता है तो उसे भी न्यूनतम 07 दिनों का वेतन सहित अवकाश अनुमन्य कराया जाए।
  3. सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य रूप से हो। बिना स्क्रीनिंग किसी को प्रवेश न दें।
  4. आवश्यकतानुसार ‘वर्क फ्रॉम होम’ संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाए।
  5. सरकारी/निजी क्षेत्र के सभी अस्पतालों में OPD मरीजों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट को प्रोत्साहित किया जाए।
  6. विशेष परिस्थिति में ही लोग मरीज अस्पताल आएं।
  7. मरीजों के लिए टेलिकन्सल्टेशन की सुविधा का विकल्प दिया जाना चाहिए।
  8. हर जिले के नोडल अधिकारियों को उनके सम्बंधित जनपदों में तीन दिवसीय प्रवास पर भेजा जाए।
  9. प्रवास के दौरान यह नोडल अधिकारी जिलों में कोविड ट्रेसिंग, टेस्टिंग, टीकाकरण, अस्पतालों की व्यवस्था, गौशालाओं के प्रबंधन, रैन बसेरों के इंतजाम का निरीक्षण करेंगे।
    निगरानी समिति और इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को पूरी तरह सक्रिय किया जाए।
    गांवों में प्रधान के नेतृत्व में और शहरी वार्डो में पार्षदों के नेतृत्व में निगरानी समितियां क्रियाशील रहें।
  10. घर-घर संपर्क कर बिना टीकाकरण वाले लोगों को चिह्नित किया जाए।
  11. निगरानी समितियां घर-घर संपर्क कर बिना टीकाकरण वाले लोगों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा सके।

यूपी में 33563 लोग होम आइसोलेट
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वर्तमान में कुल एक्टिव केस की कुल संख्या 33,946 है, इनमें 33,563 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। सीएम ने कहा कि मतदान तिथि के 10 दिन पहले तक तक संबंधित जनपद के हर एक नागरिक को टीका-कवर मिलना सुनिश्चित किया जाए। इस नवीन नीति के अनुसार विस्तृत कार्ययोजना आज शाम तक तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत टीकाकरण कार्य को और तेज करने की जरूरत है। इस क्रम में घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध रूप से जनपदों को चिह्नित करते हुए 100% टीकाकरण का लक्ष्य तय किया जाए।

वैक्सीनेशन में यूपी पहले स्थान पर
अधिकारियों ने बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि 21.39 करोड़ से अधिक कोविड टीकाकरण और 9.48 करोड़ से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग व टीकाकरण में देश में प्रथम स्थान पर है। 13.47 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके की पहली डोज़ प्राप्त कर ली है, जबकि 7.91 करोड़ से अधिक लोग कोविड टीके का दोनों डोज लेकर सुरक्षा कवर पा चुके हैं। विगत दिवस तक 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण में 24.22 लाख से अधिक किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। कोविड से बचाव के लिए अति महत्वपूर्ण टीकाकरण का कार्य प्रदेश में सुचारु रूप से चल रहा है। आज से सभी कोरोना वॉरियर्स, हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को प्रिकॉशन डोज दी जा रही है। सीएम ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हर पात्र व्यक्ति को प्रिकॉशन डोज जरूर दी जाए। पुलिस बल के हर सदस्य को प्रिकॉशन डोज दी जाए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!