आगरालीक्स…(10 January 2022 Agra News) आगरा में लूट की योजना बना रहे थे बदमाश. लेकिन लूट से पहले ही पुलिस ने 4 बदमाश पकड़े…
आगरा की थाना एत्माद्दौला पुलिस ने लूट की योजना बनारहे चार बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल त्यागराज के पास कुछ व्यक्ति कार में लूट की योजना बना रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल उस स्थान पर पहुंचकर घेरा. यहां से पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. हालांकि एक बदमाश फरार हो गया. तलाशी लेने पर पुलिस को इनके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक चाकू व एक होण्डा सिटी कार बरामद हुई है.
पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम कन्हैया, गुन्नू उर्फ गनेश चौहान, राजकुमार व रोहित उर्फ भोला एवं फरार बदमाश का नाम कमल बताया. इन्होंने बताया कि यह लूट की योजना बना रहे थे. कहा कि हम लोग अपने खर्च चलाने के लिए राहगीरों को लूटते थे. बरामद कार में हम लोग लूट करने के बाद भाग जाते हैं.