आगरालीक्स…(10 January 2022 Agra News) आगरा में बच्चों की कीमती साइकिलें चोरी करने वाला बदमाश पुलिस ने पकड़ा. 9 साइकिलें बरामद…
आगरा की थाना सदर पुलिस ने ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो कि बच्चों की कीमती साइकिलों को चोरी करता था. पुलिस ने इसके पास से 9 महंगी साइकिलें भी बरामद की हैं. इनकी कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार थाना सदर को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बच्चों की साइकिलें चोरी हो रही हैं. पुलिस लगातार साइकिलें चोरी करने वाले को तलाश रही थी. इसी बीच सूचना मिली कि एक चोर सइाकिलें बेचने के लिए थाना क्ष्ज्ञेत्र में ही आ रहा है. पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया. पकड़ा गया बदमाश का नाम नितिन पुत्र रघुवीर निवासी शाहगंज बारहखंभा है. पुलिस ने इसके पास थाना सदर क्षेत्र में एक लोडिंग गाड़ी से 9 साइकिलें भी बरामद की है. पुलिस ने बताया कि बरामद साइकिलों को उनके मालिकों को सुपुर्द किया जाएगा.