आगरालीक्स ….आगरा में चुनाव को देखते हुए आयकर विभाग ने अपना कंट्रोल रूम बनाया है, यहां निर्वाचन को प्रभावित करने के लिए प्रयुक्त नकदी और काले धन संबंधी शिकायत की जा सकती है।
मुख्य कोषाधिकारी ब्रजबिहारी कुशवाहा का मीडिया से कहना है कि अपर आयकर निदेशक जांच व राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी ने जानकारी दी है कि कंट्रोल रूम के लिए टोल फ्री न नंबर और वाटस एप नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर चुनाव प्रभावित करने के लिए नकदी प्रयोग करने और काले धन संबंधी शिकायतें कर सकते हैं। फैक्स नंबर भी जारी किया गया है।

कैश ले जाने पर होगी पूछताछ
आचार संहिता लग चुकी है। ऐसे में बड़ी मात्रा में कैश ले जाने पर चेकिंग कर रहीं टीमें पूछताछ करेंगी। इसके लिए कैश से संबंधित दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएं।
कंट्रोल रूम के नंबर
टोल फ्री नंबर 18001807540
वाटस एप नंबर 7599102042
फैक्स नंबर 0562 2233306