आगरालीक्स…(12 January 2022 News) यूपी में चुनाव से पहले भाजपा को झटके पर झटके. स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा. सुबह एक विधायक भी छोड़ गए पार्टी का दामन…
दारा सिंह चौहान ने भी दिया पद से इस्तीफा
यूपी चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. प्रत्याशियों के चयन से पहले ही हर पार्टी में से कोई न कोई नेता दूसरी पार्टी में शामिल हो रहा है. सबसे ज्यादा झटके भाजपा को लग रहे हैं. कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि पार्टी के एक और मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सरकार में वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने योगी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेराजेगार नौजवानों के साथ प्रति उपेक्षात्मक रवैया अपनाया गया हे. उन्होंने दलितों व पिछड़ों के आरक्षण से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन भेज दिया है. हालांकि अभी उन्होंने किसी पार्टी का दामन नहीं थामा है लेकिन जल्द ही ये भी सामने आ जाएगा.

सुबह विधायक ने थाना रालोद का दामन
इससे पहले बुधवार सुबह ही मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भडद्याना ने भी पार्टी का साथ छोड़कर आरएलडी में शामिल हो गए हैं. अवतार चार बार के सांसद रह चुके हैं. बुधवार सुबह उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से भी मुलाकात की. वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ तीन और विधायकों ने भी बीजेपी का साथ छोड़ दिया था.